नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- देश के अंदर इलेक्ट्रिक कार सेल्स का ग्राफ बढ़ रहा है। हालांकि, ये ग्राफ कुछ कंपनियों के लिए बेहतर हो रहा है, तो कई कंपनियों के लिए मुश्किल पैदा हो रही हैं। इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स, एमजी मोटर्स और महिंद्रा लीडिंग पोजीशन पर हैं। जबकि, किआ, बीवाईडी और हुंडई के सेल्स आंकड़े बेहतर हो रहे हैं। हालांकि, हम यहां जिस कंपनी की बात करने वाले हैं उसने 2 महीने पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री की है, लेकिन सेल्स के मामले में BMW, मर्सिडीज-बेंज, टेस्ला, सिट्रोन, वोल्वो, पोर्शे, रोल्स-रॉयस, ऑडी और JLR को पीछे छोड़ दिया है। इसे मंथली आधार पर 120% की ग्रोथ मिली। विनफास्ट ने अक्टूबर 2025 में 131 यूनिट बेची थीं, जबकि नवंबर 2025 में इसकी सेल बढ़कर 288 यूनिट पर पहुंच गई। यानी इसे 120% की मंथली ग्रोथ मिली। मर्सिडीज-बेंज ने अक्टूबर 2025...