नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड' (Arcil) के IPO ने आगाज से पहले ही देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI और निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक को बड़ा मुनाफा दिया है। इन दोनों ही बैंक को अपने निवेश पर 281 फीसदी और 292 फीसदी तक का भारी रिटर्न मिला है। आइए समझते हैं कि आखिर कैसे दोनों बैंकों को मुनाफा हुआ है।दोनों बैंकों का कितना निवेश? दरअसल, फेडरल बैंक ने Arcil के 7,00,116 शेयर औसतन 35.43 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर खरीदे थे, जिससे उसकी कुल खरीद लागत 2.48 करोड़ रुपये हो गई थी। अब जब बैंक IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर यानी 139 रुपये प्रति शेयर पर अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रहा है तो उसकी होल्डिंग की कीमत 9.74 करोड़ रुपये हो गई है। यह 292% का फायदा दिखाता है। यह भी पढ़ें- टाटा ट्रस्ट्स को शेयर ट्रा...