लॉन्चपैड प्रोग्राम से नौ हजार छात्रों को कॉरपोरेट प्रशिक्षण मिलेगा
गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। लाल कुंआ स्थित एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज ने एचसीएल टेक कैरियर शेपर और नैसकॉम फ्यूचर स्किल्स प्राइम और एचसीएल टेक के सहयोग से लॉन्चपैड@एबीईएस कैरियर शेपर प्रोग्राम शुरू किया है। कॉलेज के महासचिव शाश्वत गोयल ने कहा कि इसका मकसद शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच की दूरी को खत्म करके विद्यार्थियों को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना है, ताकि पढ़ाई के बाद रोजगार के लिए भटकना न पड़े। इस पहल का लाभ संस्थान के नौ हजार से अधिक विद्यार्थियों को होगा। निदेशक प्रो. आलोक चौहान ने बताया कि प्रोग्राम दो भागों में होगा। पहला डीप स्किलिंग 315 घंटे का और दूसरा इंडस्ट्रियल इंटर्नशिप एंड प्रोजेक्ट 120 घंटे का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण होगा। यह भी पढ़ें- थ्री डी प्रिंटिंग एंड एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग से होंगे रू-ब-रू एचसीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.