विकासनगर, जून 27 -- चकराता में लॉन्ग वीकेंड के चलते पर्यटकों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर रौनक बनी रही। प्राकृतिक सुंदरता और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने चकराता की वादियों को गुलजार कर दिया। टाइगर फॉल, मोइला टॉप, देववन, चिरमिरी टॉप,कनासर, लोखंडी और बेराटखाई समेत सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। खासकर टाइगर फॉल में सबसे अधिक भीड़ उमड़ी, जहां लोग झरने के ठंडे पानी और मनमोहक वातावरण का लुत्फ उठाते नजर आए। पर्यटकों की भारी आमद के चलते चकराता बाजार, चकराता-कालसी मार्ग, चकराता-त्यूणी मार्ग और चकराता-मसूरी मार्ग सहित कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग...