सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत नए शैक्षणिक सत्र के लिए निजी विद्यालयों में निःशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली के माध्यम से संपन्न कराई गई। इस दौरान तीन चरणों में 1132 बच्चों का चयन किया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।प्रथम चरण में 557 बच्चों का चयन किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में 292 व तीसरे चरण में 283 बच्चों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराई गई, जिसमें निष्पक्षता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई, जि...