मोतिहारी, फरवरी 18 -- मोतिहारी। नगर थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर लॉटरी के धंधेबाज पर कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के जानपुल के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर एक लॉटरी धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज बंजरिया थाना क्षेत्र के दारोगा टोला निवासी पन्नालाल साह का पुत्र विजय कुमार है। इसकी जानकारी नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के पास से 7 बंडल लॉटरी, 8600 रुपए नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...