हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। लॉटरी लगने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 99,200 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीलीकोठी देवेंद्र पुरी फेज 1 निवासी ईश्वरी दत्त मिश्रा ने तहरीर में बताया कि बीते 6 जनवरी को भारतीय डाक द्वारा उनके नाम एक लिफाफा प्राप्त हुआ। लिफाफे में एक लॉटरी टिकट था। कुछ देर बाद उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को राजू गुप्ता बताया। कहा कि आपकी लॉटरी लग गई है। जीती राशि 11,60,000 रुपये है। जिसके लिए 1 प्रतिशत टैक्स (11,600 रुपये) जमा करना होगा। झांसे में आकर पीड़ित ने 7 जनवरी को लॉटरी एजेंट के बताए गए नंबर रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जीएसटी आद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.