आगरा, जून 24 -- जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित नगला अजीता में कथित लॉटरी (कमेटी) और जमीन निवेश योजना के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बस्ती के दर्जनों लोगों ने कृष्णा शर्मा और उसके परिवार पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुशीला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित कृष्ण कुमार शर्मा, भगवान सिंह शर्मा, छिद्दा एवं अन्य दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार कृष्णा शर्मा और उसके परिजनों ने मिलकर मासिक जमा स्कीम चलाई थी। आरोप है कि लोगों को समय पर रकम लौटाने और जमीन में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया था। मेहनत की कमाई जमा कराई थी। स्कीम की अवधि पूरी होने के बाद जब लोगों ने अपने पैसे मांगे तो आरोपित टालमटोल करने लगे। तहरीर में दावा किया गया है कि करीब 45 लोगों से आरोपितों ने 40 से 50 लाख रुपये हड़प लिए...