लॉज में चल रहा था देह का धंधा, ग्राहकों को परोसी जाती थीं लड़कियां; ऑनलाइन होता था लेन-देन
संवाददाता, अगस्त 15 -- उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के एक लॉज में देह का धंधा चल रहा था। नगर क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित इस लॉज में पुलिस ने छापेमारी कर इस देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से लॉज संचालक अनवर और एक महिला शालिनी उर्फ जूही को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रोडवेज तिराहे के पास स्थित लॉज में बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों के सामने परोसा जाता था। ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर उन्हें कमरे में लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। सूचना में लॉज संचालक अनवर के साथ एक महिला के भी इस गतिविधि में शामिल होने की बात बताई गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अधिकारियों के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.