आरा, मार्च 10 -- -कुल्हड़िया स्टेशन पर रैक प्वाइंट का काम पूरा, आरा से जल्द होगा शिफ्ट -कुल्हड़िया स्टेशन की पश्चिम दिशा में पुल का काम पूरा होते ही यह रैक प्वाइंट अप और डाउन लाइन से जुड़ जाएगा कोईलवर, एक संवाददाता। दानापुर मंडल का कुलहड़िया स्टेशन अब केवल एक छोटे स्टेशन के तौर पर नहीं बल्कि लॉजिस्टिक्स और वेयर हाउस हब के तौर पर जाना जाएगा। आरा स्टेशन से रैक प्वाइंट को कुल्हड़िया में शिफ्ट करने को लेकर लंबे समय से चल रहे पक्कीकरण का काम लगभग पूरा कर लिए जाने के बाद अब इसके जल्द ही शुरू किए जाने की उम्मीद है। कुल्हड़िया स्टेशन की पश्चिम दिशा में पुल का काम पूरा होते ही यह रैक प्वाइंट अप और डाउन लाइन से जुड़ जाएगा, जिससे दोनों दिशाओं से माल आने-जाने में सहूलियत हो जाएगी। विदित हो कि लगभग पांच करोड़ की लागत से बनने वाले रैक प्वाइंट की आधारशि...