नई दिल्ली, जून 3 -- सीबीएसई की ओर से पुनर्मूल्यांकन पोर्टल देरी से खोलने और भुगतान को लेकर छात्रों को हो रही दिक्कतों को लेकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल पद से हटाने की मांग की। आतिशी ने कहा कि पुनर्मूल्यांकन शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा या इंडियन बैंक गेटवे के माध्यम से ही किया जा सकता है। जिस कारण कई लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत आ रही है। अगर किसी छात्र या उनके माता-पिता का इन बैंकों में खाता नहीं है, तो वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन ही नहीं पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन भुगतान में कोई बाधा नहीं, 40 हजार छात्रों की प्रक्रिया पूरी: सीबीएसई यह भी पढ़ें- पुर्नमूल्यां...