रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में सक्रिय ऑटो लिफ्टर ने होटल के बाहर लॉक लगी बाइक पर हाथ साफ कर लिया। करन कुमार पुत्र शंकर साहनी निवासी फुलसुंगी ने बताया कि पांच मार्च को वह अपने मित्र अजय सिंह की मोटरसाइकिल लेकर किसी कार्य से आवास विकास स्थित होटल क्राउन टावर के पास किसी व्यक्ति से मिलने गया था। उसने बाइक को लॉक लगाकर बाहर खड़ी कर दी थी, लेकिन एक घंटे बाद जब में वापस लौटा तो बाइक गायब थी। होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक अज्ञात युवक ने लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी में कैद युवक की तलाश के प्रयास किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...