नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- मुंबई पुलिस ने हिरासत में होने वाली आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। नई व्यवस्था के तहत अब लॉक-अप में बंद आरोपियों को लंबे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं होगी। मुंबई पुलिस ने यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया है, ताकि हिरासत में मौजूद लोगों की जान बचाई जा सके और ऐसे मामलों में कमी लाई जा सके। नई पॉलिसी के अनुसार, अब लॉक-अप में रखे गए आरोपियों को तय यूनिफॉर्म पहननी होगी। इसमें आधी बाजू की मरून टी-शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सहमित से बनाए संबंध, कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी को कर दिया बाइज्जत बरी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये कपड़े खासतौर पर इस तरह डिजाइन किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति उनका इस्तेमाल फंदा बनाकर आत्महत्या करने के लिए न कर सके। लंबे कपड़े, कॉलर या पैंट के हिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.