सासाराम, अप्रैल 7 -- सासाराम। नगर थाना क्षेत्र में एक बच्ची की गले से लॉकेट काटकर भागने वाले आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा। बताया जाता है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपित को दबोचा गया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि पकड़े गये आरोपित की पहचान सत्यम कुमार पिता सन्नी कुमार सिंह उर्फ बीरेंद्र सिंह ग्राम महदीगंज थाना सासाराम मुफस्सिल के रूप में हुई है। जिसे एसपी जैन कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपित की निशानदेही पर पायल घर चौखंडी स्वर्ण दुकान से लॉकेट बरामद किया गया। खरीदने वाले दुकान के स्वामी जाफर आलम पिता मो. सदरुल आलम पठान टोली सासाराम को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.