नई दिल्ली, मार्च 20 -- महाराष्ट्र के नासिक में मर्चेंट नेवी से रिटायर एक अधिकारी और खुद को ज्योतिषी बताने वाले 67 साल के अशोक कुमार खरात को एक महिला के साथ साढ़े तीन साल तक बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को नासिक की एक अदालत ने आरोपी को 24 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह मामला 2019 में शुरू हुआ था जब पीड़िता अपने विवाह के लिए मार्गदर्शन मांगने खरात के पास गई थी। आरोपी ने कथित तौर पर महिला का विश्वास जीतने के लिए उसे एक लॉकेट दिया और उसे कभी न उतारने की हिदायत दी। जब पीड़िता ने परीक्षा के दौरान उसे उतारा और संयोगवश उसका विवाह प्रस्ताव टूट गया, तो उसका विश्वास आरोपी पर और गहरा हो गया। आरोपी ने खुद को 'दैवीय शक्तियों' से संपन्न बताया और अनुष्ठान के नाम पर महिला को नशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.