फरीदाबाद, फरवरी 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-15 स्थित एसबीआई शाखा में लाकर तोड़े जाने और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के आभूषण गायब होने के मामले की अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि लॉकर हस्तांतरण करने के मामले में नियमों का पालन नहीं हुआ था। इस वजह से बैंक प्रबंधन की भूमिका संदेह के घेरे में है। अभी तक बैंक प्रबंधन यह साबित नहीं कर पाया है कि जब लॉकर हस्तांतरित हो गया तो शिकायतकर्ता से चाभी क्यों नहीं ली गई अपराध शाखा सेक्टर-56 द्वारा की जा रही पूछताछ में अब तक संबंधित बैंक अधिकारी और कर्मचारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं, जिससे इस मामले में गड़बड़ी की आशंका गहरा रही है। वहीं लॉकर तोड़ते वक्त वीडियोग्राफी भी नहीं करवाई गई थी। पुलिस लॉकर तोड़ने वाले बैंक पैनल पर कार्यरत कर्मचारी से पूछताछ कर चुकी है। जांच में कई गंभीर लाप...