फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा सेक्टर-56 ने सेक्टर-15ए निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक लॉकर को तोड़कर करीब सवा दो करोड़ करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ के बाद आभूषण बरामद करने में कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, पुलिसने कुछ बिल और दस्तावेज जरूर बरामद किए हैं। इन बिल की सत्यता पर भी सवाल उठ रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने एसबीआई की सेक्टर-15 बैंक शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक प्रीति, पूर्व शाखा प्रबंधक एके सिंह, बैंक की ओर से लॉकर तोड़ने के लिए बुलाया गया वेंडर नीरज शर्मा और एक अन्य बैंक अधिकारी भावना नरवाल को गिरफ्तार किया था। तभी से आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर थे...