नई दिल्ली, जून 23 -- रितेश देशमुख इस बार फराह खान के साथ लॉकअप होस्ट करने वाले हैं। मुंबई में 22 जून को शो से जुड़ा एक इवेंट हुआ। इसमें एक जर्नलिस्ट ने रितेश से ऐसा सवाल पूछ दिया कि वे भड़क गए। उनसे पूछा गया था कि क्या वह अपने करीबी दोस्त सलमान खान और संजय दत्त को लॉकअप में लाना चाहेंगे। इवेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।सवाल पर चिढ़ गए रितेश वायरल क्लिप में रितेश इवेंट में दिख रहे हैं। सामने से एक जर्नलिस्ट उनसे सवाल करता है, 'जो आपके सबसे करीबी दोस्त हैं सलमान खान, संजय दत्त, इन्हें काफी एक्सपीरियंस है लॉकअप का। क्या आप इन्हें नेटफ्लिक्स के लॉकअप में लाएंगे और सजा क्या देंगे?' इस पर रितेश बोलते हैं, 'सबसे पहले मुझे नहीं लगता कि आपके सवाल का जवाब देकर मैं कोई टिप्पणी देना चाहूंगा।' इस पर जर्नलिस्ट ने कहा, बहुत ही सिंपल सा सवा...