प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। सेंट्रल जेल नैनी से मंगलवार को कोर्ट पेशी पर पहुंचा शहर का एक चर्चित बंदी लॉकअप में घायल हो गया। सिपाही पर मारपीट का आरोप लगाकर उसने खूब हंगामा किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बंदी खुद ही अपना सिर गेट से टकराकर किसी वजह से मामले को तूल दे रहा है। मौके पर पहुंचे सीओ ने अधिवक्ताओं से जानकारी लेने के बाद घायल बंदी को मेडिकल कॉलेज भेजा और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन निवासी हलीम हत्या, रंगदारी सहित कई मामलों में चर्चित रहा है। वह प्रयागराज के केंद्रीय कारागार नैनी में बंद है। मंगलवार को प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस उसे पेशी पर लेकर प्रतापगढ़ कोर्ट पहुंची थी। पेशी के बाद लॉकअप के भीतर हलीम घायल हो गया। वह एक सिपाही पर पिटाई कर जख्मी करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.