भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। लैलख-ममलखा स्टेशन पर चार दिन पहले आरपीएफ के सिपाही धर्मेंद्र कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद आरपीएफ मुख्यालय बेहद गंभीर हो गया है। आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट के घटनास्थल पर का दौरा करने एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से बातचीत करने के बाद इस संवेदनशील घटना से सबक लेते हुए मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और जवानों की मॉनिटरिंग के लिए कई कड़े और नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए आदेश के तहत ऑन-ड्यूटी जवानों को हर छह घंटे में अपनी खैरियत रिपोर्ट ऑल इज वेल अपने उच्च अधिकारियों को देनी होगी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कर्मी किसी भी सूरत में मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे। यदि ऐसा करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्रवा...