सिमडेगा, नवम्बर 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। लैम्पसों के माध्यम से जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में धान की बिक्री करने वाले सभी किसानों के बैंक खाते में पैसे का भुगतान कर दिया गया है। बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 लैम्पसों के माध्यम से 451 किसानों ने 22694∙25 क्विंटल धान बेचा था। धान की बिक्री के बाद डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर विभाग द्वारा सभी प्रक्रिया पुरी करते हुए किसानों के खाते में पैसे का भुगतान कर दिया गया है। हालांकि इस पुरी प्रक्रिया में थोड़ा बिलंब भी हुआ था। लेकिन अन्य वर्ष के मुकाबले काफी पहले पैसे का भुगतान होने से किसानों में हर्ष है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...