लातेहार, जून 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह लैम्पस में अब तक धान के बीज की आपूर्ति नही हो पाई है। धान बीज के अभाव में किसान काफी परेशान हैं। बीज के इंतजार में वह हैं। यदि जल्द धान बीज की आपूर्ति नही हुई, तो उन्हें ऊंचे दर पर बाजार से धान बीज लेने की विवशता हो जाएगी। लैम्पस समिति के अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह ने बताया कि करीब 200 बोरा धान बीज की मांग करते हुए राशि भी जमा कर दी गई है, लेकिन धान के बीज की आपूर्ति में देरी की जा रही है। जल्द धान के बीज को मंगाने की कोशिश की जा रही है। यह भी पढ़ें- कुरडेग लैम्पस से खाद का विरण शुरु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...