भागलपुर, मार्च 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि रोड मैप स्वास्थ्य, पोषण और समृद्धि से जुड़ा है। बिहार सरकार का प्रयास है कि बिहार का उत्पाद देश की हर थाली तक पहुंचे। इसके लिए उत्पादन के साथ ब्रांडिंग और बाजार पर भी जोर दिया जा रहा है। बीएयू इस दिशा में काफी बेहतर कर रहा है। लैब से लैंड तक जब तकनीक पहुंचेगी तो किसान की समृद्धि बढ़ेगी। बिहार के किसान समृद्ध होंगे तो देश का विकास होगा। राज्य की समृद्धि का आधार किसान हैं। यह बातें बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने मंगलवार को बिहार कृषि विवि (बीएयू) सबौर में कहीं। वे तीन दिवसीय राष्ट्रीय किसान मेला के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। बुधवार को किसान मेला का समापन होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कृषि केवल...