बागपत, जुलाई 11 -- जिले के सात राजकीय इंटर कॉलेजों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाएं बनकर तैयार है, लेकिन उपकरण न आने से विद्यार्थियों के सपने पूरे नहीं हो रहे है। सामान सप्लाई करने वाली संस्था की ओर से बहुत धीमी गति से सामान लैब में पहुंचाया जा रहा है। नोटिस जारी होने के बावजूद कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रयोगशालाओं का निर्माण इस लिए कराया जा रहा है ताकि विद्यार्थी प्रयोगिक क्रिया कर अपने सपनों को पूरा कर सके। सामान पहुंचाने के लिए जैम पोर्टल से संस्था का चयन किया गया था। 30 अप्रैल तक सामान पहुंचाने की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन जून माह बीत जाने और जुलाई माह के दस दिन बीत जाने के बाद भी सामान नहीं पहुंचवाया जा गया है, जबकि पूर्व में डीआईओएस राजीव कुमार यादव की ओर से संस्था को...