मुजफ्फरपुर, मई 12 -- बीआरएबीयू उत्तर बिहार की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सपना साकार करने का माध्यम है। दूर-दराज के जिलों से आकर छात्राएं यहां पढ़ाई करती हैं। इनका कहना है कि कई तरह की मुश्किलें इनकी राह का रोड़ा बन रही हैं। कॉलेजों और पीजी विभागों में मुकम्मल बुनियादी सुविधाएं तो दूर, लेबोरेट्री में केमिकल न लाइब्रेरी में अपडेट किताबें हैं। इंटरनेट से पुस्तकें डाउनलोड कर पढ़ती हैं। सिलेबस पूरा भी नहीं होता कि बीच में परीक्षा आ जाती है। गेस पेपर और गाइड के सहारे जैसे-तैसे परीक्षा की नैया पार लगती है। इससे रिजल्ट खराब होता है, जो बेहतर कॅरियर के सपनों को तोड़ रहा है। समय पर डिग्री नहीं मिलना सहित कई समस्याएं हैं, जिनका ये समाधान चाहती हैं।छात्राओं की संख्या और समस्याएं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के पीजी विभाग और...