लखीमपुरखीरी, मई 3 -- जिले में लैब टैक्नीशियन संघ की नई कार्यकारिणी और द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें लल्लन प्रसाद को अध्यक्ष और शिव सिंह वर्मा को मंत्री बनाया गया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में हुए चुनाव को जिलाप्रतिक्षण अधिकारी डा प्रमोद वर्मा और परमानंद की देखरेख में कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत सिंह ने की। इसमें लल्लन प्रसाद को अध्यक्ष, शिव सिंह वर्मा को मंत्री,अवधेश कुमार शाक्य को उपाध्यक्ष,प्रदीप वर्मा को कोषाध्यक्ष,अजय कुमार और सिम्मी गौतम को पदाधिकारी बनाया गया। यह भी पढ़ें- मुहित खां शाखा अध्यक्ष व मनोज मंत्री चुने गए यह भी पढ़ें- मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसो. के जिला अध्यक्ष बने अरविंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...