अयोध्या, दिसम्बर 10 -- अयोध्या। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में चार्ज को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए लैब टेक्निशियन ने इसकी शिकायत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से किया है। जिसे उन्होंने एसआईसी कार्यालय में रिसीव कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने अनावश्यक दबाव बनाने की जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने की बात कही है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह का कहना है कि प्रकरण में अभी उनके सामने कोई शिकायत नहीं आयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...