रामनगर, जनवरी 2 -- रामनगर। लेखपालों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए पांच Rs.करोड़ की धनराशि जारी होने पर लेखपाल संघ ने शासन का आभार जताया है। शुक्रवार को उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश महामंत्री तारा चन्द्र घिल्डियाल ने इस निर्णय को संघ के निरंतर संघर्ष, प्रयासों और सकारात्मक संवाद का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि लैपटॉप की उपलब्धता से राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, गति और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा। लैपटॉप उपलब्ध होने के बाद पीएम किसान योजना से संबंधित खातों का अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अधिक त्वरित गति से किया जाएगा। साथ ही निर्विवाद खातों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा, ताकि लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...