मोतिहारी, मार्च 25 -- मोतिहारी। लैपटॉप भेजने के नाम पर साइबर फ्रॉडों ने 1.06 लाख रुपए की साइबर ठगी कर ली। मामले में दरपा थाना क्षेत्र के दुबहां गांव निवासी सोनू कुमार गुप्ता ने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें यूपी के लखनऊ गुमटी नगर बासकी का तलाब निवासी पंकज सिंह भदौरिया को आरोपित किया गया है। कहा है कि लैपटॉप लेने के लिए उसकी बातचीत पंकज सिंह भदौरिया से हुई थी। उसने लैपटॉप भेजने के लिए 1,06,802 रुपए मंगाया था। लेकिन लैपटॉप नहीं भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...