गुड़गांव, अप्रैल 30 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। राजीव नगर इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आधी रात को एक घर में घुसकर लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक शातिर गिरोह को पीड़ित और पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में चार युवकों के साथ एक लड़की भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और अन्य मोबाइल भी बरामद किया है। खिड़की-दरवाजे से दाखिल हुआ गिरोह

गिरोह का परिचय मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले देशबन्धु राजीव नगर की गली नंबर-तीन में किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल देर रात वह खाना खाकर परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब तीन से चार बजे के बीच कमरे में कुछ आहट हुई, जिससे उनकी नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि कुछ अनजान युवक और एक युवती उनके कमरे से बाहर न...