संवाददाता, फरवरी 11 -- Kanpur Lamborghini Crash Case: यूपी के कानपुर में लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया मोड़ आ गया है। एक्सीडेंट के बाद पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर अपनी भद पिटवा ली थी। इस मामले में कारोबारी पुत्र को बचाने की कोशिश के आरोपों से घिरे पुलिसकर्मियों के खिलाफ ऐक्शन के बाद पुलिस का सख्त रुख सामने आया है। अब बचाव पक्ष की दलीलें पुलिस के सामने कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं और कोर्ट में भी उसे फिलहाल कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। एक्सीडेंट के बाद आरोपी शिवम मिश्र के कारोबारी पिता और उनके वकील ने दावा किया था गाड़ी ड्राइवर मोहन चला रहा था। लेकिन पुलिस ने मोहन को आरोपी मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्र ही थे। शिवम का नाम मुकदमे में जोड़ा भी गया है। कोर्ट ने भी इस मामले में बचाव पक्...