कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। वीआईपी रोड पर लैंबॉर्गिनी कार से हुए हादसे में पिछले चार दिनों से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद गुरुवार को पुलिस ने तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम को गिरफ्तार कर लिया। उसे एसीजेएम की कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद ही यह तय होगा कि शिवम घर जाएगा या जेल। बीते रविवार को वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार से हादसा हो गया था। इस हादसे में चमनगंज के मोहम्मद तौफीक के साथ ही बुलेट सवार दो युवक भी घायल हो गए थे। पुलिस ने तौफीक की तहरीर पर केस दर्ज किया था। इस मामले में पिछले चार दिनों से चल रहे नाटकीय घटनाक्रम के बाद गुरुवार को पुलिस ने कार मलिक शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे कोर्ट ले गई है। जहां उसके अधिवक्ता जमानत की अर्जी देने की तैयारी में जुटे हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ही तय होगा ...