पाकुड़, दिसम्बर 5 -- खरीफ विपणन मौसम में किसानों से धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को सुचारू एवं समयबद्ध रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड के सभागार भवन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक में प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक तथा सभी लैम्पस पैक्स के सदस्य सचिव उपस्थित थे। बैठक में प्रति पंचायत एवं प्रति लैम्पस को धान अधिप्राप्ति हेतु 25-25 आवेदन पत्र सृजित कर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से अंचल अधिकारी, को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिनियुक्त लैम्पस सचिवों तथा संबंधित पंचायतों के जनसेवकों को यह भी निर्देशित किया गया कि दिनांक 14 दिसंबर तक प्रतिदिन किसानों से आवश्यक कागजात सहित आवेदन एकत्र कर जमा करना सुनिश्...