लैंड पूलिंग योजना के तहत 4500 एकड़ भूमि का होगा सुनियोजित विकास
फरीदाबाद, अगस्त 26 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। फरीदाबाद में आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए बड़े स्तर पर भूमि विकास की योजना तैयार की गई है। हरियाणा सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने जिले में करीब 4500 एकड़ भूमि को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। इच्छुक भूमि मालिक और भूमि एकत्रीकरणकर्ता 30 नवंबर तक अपनी भूमि को योजना में शामिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में अलग-अलग सेक्टरों को विकास के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें सेक्टर 96ए और 97ए को सार्वजनिक एवं अर्ध-सार्वजनिक उपयोग के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं सेक्टर 94ए, 96, 99, 101, 102, 103, 140, 141 और 142 में आवासीय विकास की योजना है। सेक्टर 100 को वाणिज्यिक उपयोग के लिए प्रस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.