बागेश्वर, फरवरी 24 -- बुरांश रिज़ॉर्ट में आयोजित चार दिवसीय हिमालयन लैंडस्केप फोटोग्राफी वर्कशॉप के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने समीपवर्ती बिजुरिया गांव का भ्रमण किया। फोटोग्राफरों ने गांव के खेत-खलिहान, प्राकृतिक दृश्यों और ग्रामीण जीवन को कैमरे में उतारते हुए स्थानीय संस्कृति की जानकारी भी प्राप्त की। शाम के सत्र में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अनिल रिसाल सिंह ने "फॉर्म एंड कलर्स" विषय पर प्रस्तुति देते हुए रंगों के प्रभावी उपयोग के गुर बताए। वहीं इंदौर के फूड फोटोग्राफी विशेषज्ञ गुरदास दुआ ने फूड व स्टिल लाइफ फोटोग्राफी की बारीकियां समझाईं और लाइव डेमो के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। आयोजकों के अनुसार, देशभर से आए प्रतिभागियों के लिए यह कार्यशाला सीखने और अनुभव बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.