गोड्डा, मई 22 -- मेहरमा, एक संवाददाता। एसआरटी कॉलेज धमड़ी में 22 एवं 23 मई को होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार की सफलता को ले प्राचार्य डॉक्टर शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक कर तैयारीयों का जायजा लिया गया। बैठक में आयोजन से संबंधित सभी समितियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर बल दिया गया। लैंगिक समानता विषय पर होने वाले इस सेमिनार में एसकेएमयू के अलावा अन्य प्रख्यात विश्वविद्यालयों से भी विद्वान प्रवक्ताओं को आमंत्रित किया गया है। जो अपने सारगर्भित विचार रखेंगे। बैठक में सेमिनार के अध्यक्ष सह प्राचार्य डॉ सिंह, संयोजक निमाई चंद्र दास, सहसंयोजक महेश्वर राम इंदवार, डॉ अभय दुबे, डॉ अजय कांत, नीरज कुमार, डॉ पल्लवी कुमारी, नंदलाल पासवान, डॉ विपिन कुमार, आतिफ कयूम, डॉ धीरेंद्र कुमार, सेमिनार कोऑर्डिनेटर नीरज कुमार, डॉ देवानंद द...