कोडरमा, सितम्बर 24 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के बिरसोडीह पंचायत भवन, भोंडो पंचायत भवन व पथलगड्डा गावं में लैंगिक समानता, दहेज प्रथा व महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के संरक्षण, विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी व निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, विधिक सहायता सेवाओं विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।

कानूनी सहायता उपलब्ध कराना साथ ही जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जोड़कर निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।...