देहरादून, जनवरी 24 -- स्वास्थ्य विभाग और ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यशाला आयोजित विशेषज्ञों ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम और बालिकाओं के कानूनी अधिकारों पर दी जानकारी पोस्टर, रंगोली और नाटिका के जरिए छात्र-छात्राओं ने दिया जागरूकता का संदेश फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं, लेकिन समाज के कुछ हिस्सों में उन्हें अब भी भेदभाव का सामना करना पड़ता है। जिस दिन हम लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान को घर-घर तक पहुंचाने में सफल होंगे, उसी दिन बालिका दिवस जैसे आयोजनों की सार्थकता सिद्ध होगी। शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से लैंगिक भेदभाव और लिंग...