दुमका, मई 11 -- शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक एवं दुमका उपायुक्त को आवेदन सौंपकर शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पर आवेदन नहीं लेने और इनकार करने का आरोप लगाया है। आवेदन में कॉमौली मुर्मू, पति परमेश्वर लोहार, ग्राम अमड़ा डोभा, पो० धातुपाड़ा, थाना शिकारीपाड़ा, जिला दुमका ने बताया कि वह स्थायी निवासी और गरीब महिला है। यह भी पढ़ें- लेह-लद्दाख में मारपीट और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांगपति की मृत्यु का मामला उनके पति परमेश्वर लोहार को लगभग 5 महीने पहले मेट मो कासिफ अंसारी, पिता यूनूस मियां, ग्राम हथियापाथर, पोस्ट गोड़माला, थाना टोंगरा ने मेरे पति को मोटरसाइकिल चलाने और काम दिलाने के लालच में बीआरओ, लेह-लद्दाख ले गया था। उस समय पति के पास आधार कार्ड नहीं था। एक अन्य मेट सुकलाल देहरी ने कहा कि...