नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली हवाई अड्डे से लेह के लिए मंगलवार सुबह उड़ान भरने वाला विमान तकनीकी खराबी के बाद वापस राजधानी लौट आया। विमान को आपात स्थिति में दिल्ली हवाई अड्डे पर उतारा गया। इस दौरान विमान में सवार करीब 150 यात्रियों की सांसें अटकी रहीं। जानकारी के मुताबिक स्पाइसजेट के विमान ने सुबह में दिल्ली हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के इंजन में आई तकनीकी खराबी का पता चल गया और तुरंत ही इसे वापस दिल्ली की तरफ मोड़ दिया। इसके लौटने की सूचना हवाई अड्डे को दी गई। इसके बाद पूरे सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन करते हुए विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान तकनीकी खराबी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.