नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- लद्दाख के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को लेह और करगिल की नगर समितियों के लिए चुनाव की घोषणा की। इनमें कुल 38 वार्ड शामिल हैं। ये चुनाव 21 नवंबर को होंगे। लद्दाख में पिछली बार पंचायत और नगर निकाय चुनाव 2018 में हुए थे। इन दोनों निकायों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) राहुल शर्मा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लेह (21 वार्ड) और करगिल (17 वार्ड) की नगर समितियों के लिए मतदाता सूची गुरुवार को जारी कर दी गई है। इसमें एक अक्तूबर को पात्रता की तारीख माना गया है। प्रस्तावित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नगर निकाय चुनावों के लिए अधिसूचना 29 अक्तूबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच नवंबर होगी।नामांकन पत्रों की जांच 6 नवंबर को होगी। वहीं उम्मीदवार नौ नवंबर तक अपना ...