महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर लगने वाले लेहड़ा मंदिर मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम और सीओ अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में सकुशल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान फरेंदा तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, लेहड़ा मंदिर के महंत देवीदत्त पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय तथा ग्राम प्रधान रमेश अग्रहरी सहित ...