लखनऊ, अप्रैल 28 -- बर्लिंगटन चौराहे के लेसा हेल्प डेस्क पर सोमवार को बिजली बिल संशोधन को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक उपभोक्ता ने जूनियर इंजीनियर पर अभद्रता, मोबाइल छीनने और बिल फाड़ने का गंभीर आरोप लगाया है। उपभोक्ता ने प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना उस समय हुई जब उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर बर्लिंगटन चौराहा स्थित लेसा के हेल्प डेस्क कार्यालय पहुंचे थे। उपभोक्ता का आरोप है कि जब जेई ने उनकी समस्या अनसुनी कर दी, तो उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया। इससे नाराज होकर जेई ने उनका मोबाइल छीन लिया और बिल फाड़कर फेंक दिया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नई अधिसूचना लागू न करने पर अवमानना याचिका दायर, UPPCL की बढ़ेंगी मुश्किलें? दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.