लखनऊ, मार्च 25 -- राजधानी में बुधवार को एक बार फिर 12,700 स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन (बैलेंस माइनस होने के कारण) कट गए, लेकिन सर्वर की सुस्ती के कारण बिजली बिल भुगतान के घंटों बाद भी बिजली बहाल नहीं हुई। इससे आक्रोशित लोगों ने लेसा के जानकीपुरम, गोमतीनगर, अमौसी जोन और लखनऊ सेंट्रल ओल्ड 1912 कर्यालय में हंगामा किया। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने इंजीनियरों को घेर लिया। बवाल बढ़ता देख अधिकारियों ने उग्र भीड़ को शांत कराना चाहा, लेकिन लोग कनेक्शन जोड़ने की मांग पर अड़ गये। वहीं लेसा अधिकारियों के मुताबिक बिल जमा होने के बाद आरएमएस सिस्टम अपडेट होते ही बिजली चालू करा दी गई। महीने का आखिरी सप्ताह होने के कारण लेसा ने प्रीपेड मोड में चल रहे उन स्मार्ट मीटरों की आपूर्ति स्वत: बंद कर दी, जिनका बैलेंस शून्य से नीचे था। इसकी चपेट में लखनऊ ...