पूर्णिया, नवम्बर 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार में शुक्रवार शाम जदयू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री लेशी सिंह की जीत पर जमकर जश्न मनाया। जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, पूरे बाजार में उत्साह का माहौल बन गया और समर्थक खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय समर्थको ने मिठाई बांटकर एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया। मौके पर मृत्युंजय सिंह, कुमार वीरव्रत, संतोष चौधरी, प्रकाश कुमार, महादेव दास, जितेन्द्र कुमार, छपटू दास, अभिनंदन कुमार, मुकेश केशरी, कुणाल सिंह, अंकुश चौधरी, मंटू साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कहा कि यह जीत मीरगंज क्षेत्र में विकास, विश्वास और बेहतर नेतृत्व की जीत है। इस दौरान लेसी सिंह ज़िंदाबाद और एनडीए सरकार मुबारक के नारों से पूरा बा...