कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर में वीआईपी रोड पर तंबाकू व्यापारी की लेम्बोर्गिनी कार ऑटो और बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में फुटपाथ पर खड़ा युवक घायल हो गया। बुलेट सवार दो युवक भी मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। कार चला रहे तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम अंदर अचेत से हो गए। दूसरी कार से पहुंचे निजी सुरक्षा गार्ड कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकालने लगे तो स्थानीय लोगों ने घेर लिया। इस पर स्थानीय लोगों और सुरक्षा गार्डों में धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद तंबाकू व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। वहीं ग्वालटोली पुलिस ने घायल युवक को उर्सला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि शिवम को दौरे आते हैं। हादसा इसी वजह से हुआ है। आर्यनगर निवासी तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा रविवार दोपहर लेम्बोर...