लेबल बनाने के लिए मिट्टी से भरा जा रहा पक्का नाला
देवरिया, जून 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक पक्के नाले का लेबल बनाने को उसमें मिट्टी भरा जा रहा है। सकरापार में बना नाला अनियोजित,अनियंत्रित और विकास के नाम पर धन के बंदरबांट का नमूना बन गया है। कुछ माह पहले बना यह नाला मुहल्ले वासियों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। नाला निर्माण में नगर पालिका के ठेकेदार और जेई की मनमानी व लापरवाही उजागर हुई है। नगर पालिका में निर्माण के नाम पर लापरवाही की बानगी शहर के सकरापार में बनाये गये नाले में दिख रहा है। ठेकेदार की मनमानी और नगर पालिका के जेई की अनदेखी से नाला मुहल्ले के लोगों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। बिना लेवल का नाला निर्माण करने से उसका पानी उल्टा बहने लगा है। इसकी शिकायत मुहल्ले के लोगों ने नगर पालिका से किया। इसके बाद मोटर लगाकर नाले का गंदा पानी एक व्यक्ति के जमीन में बहाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.