बोकारो, जून 13 -- करगली, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत एएडीओसीएम (अमलो परियोजना) के ढोरी पांच नंबर धौड़ा स्थित रेलवे साइडिंग रेलवे रैक से ट्रांसपोर्टिंग सहित कई अन्य कार्यों में संवेदकों द्वारा वृहद रूप से अनियमितता की बात कही जा रही है। वहीं इस पर प्रबंधक चुप्पी साधे हुए हैं। रेलवे साइडिंग में रैक से ट्रांसपोर्टिंग के दौरान नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है जबकि नियम का अनुपालन को लेकर प्रक्षेत्र लाखों रुपये भुगतान कर रहा है।

अनियमितता की शिकायत बताया जाता है कि ढोरी रेलवे साइडिंग से रेलवे रैक में कोयला लोड करने के बाद उसे बराबर यानी लेबलिंग कर चूना पत्थर का छिड़काव करना है। यह चीज संवेदक के वर्क आर्डर में भी वर्णित है लेकिन रैक लोडिंग के बाद न लेबलिंग किया जाता है और न ही उस पर चूना पत्थर का छिड़काव किया जाता है।

उच्च अधि...