श्रीनगर।, अक्टूबर 3 -- जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बुर्का पहनने से रोकने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। नर्सिंग इंटर्न ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। उनका आरोप था कि उन्हें गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट के लेबर रूम में बुर्का पहनने से रोका गया। गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट की हेड डॉ. मधु चिब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ है। आरोप है कि उन्होंने एक नर्सिंग स्टूडेंट को नकाब पहनने की वजह से लेबर रूम से बाहर जाने के लिए कहा था। इंटर्न ने काम का बहिष्कार किया और अस्पताल परिसर के अंदर प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे एक इंटर्न ने कहा, "गुरुवार को हमने देखा कि दो मेडिकल छात्रों को इसी वजह से लेबर रूम के बाहर खड़ा किया गया।" उन्होंने इसे उनके धार्मिक मामलों में दखल बताया। आपको बता दें कि अस्पताल प्रशासन के दखल के बाद यह गति...