कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। निर्माण श्रमिकों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा श्रम सेवाओं को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से श्रम विभाग की ओर से डिजिटल लेबर चौक मोबाइल एप संचालित किया गया है। यह एप निर्माण श्रमिकों, भवन निर्माताओं, ठेकेदारों एवं निर्माण एजेंसियों को एक साझा डिजिटल मंच प्रदान करता है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने जनपद के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, भवन निर्माताओं, संविदाकारों तथा निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल लेबर चौक एप पर अपना पंजीकरण कर इसका लाभ उठाएं। इस एप के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को उनकी योग्यता, अनुभव एवं कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जबकि भवन निर्माताओं, ठेकेदारों एवं निर्...